प्रेमानंद जी महाराज ने अनिरुद्धाचाय को दिए 5 उपदेश! आप भी जानिए

28 Jan, 2025

Renu Yadav

वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए कई बड़ी हस्तियां उनके आश्रम पहुंचती हैं.

वहीं हाल ही में सनातन धर्म के प्रचारक अनिरुद्धाचार्य जी ने भी प्रेमानंद जी महाराज से उनके आश्रम में मुलाकात की.

इस दौरान महाराज ने अनिरुद्धाचार्य जी को जीवन के 5 अमूल्य उपदेश दिए. जो कि निष्कलंक जीवन जीने और वैभव प्राप्त करने में सहायक हैं.

प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि जीवन में धर्म का पालन अवश्य करना चाहिए. ऐसे में धन और वाणी पर संयम रखना जरूरी है.

महाराज जी का कहना है कि किसी भी कार्य के लिए सहयोगी का चयन हमेशा सोच समझकर सावधानी से करना चाहिए. क्योंकि कुछ लोग सहयोग के रूप में पतन भी करते हैं.

प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि जब कोई सवाल पूछे तो उचित जानकारी के आधार पर ही दें. अन्यथा मौन रहना ही बेहतर है.

प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि किसी निमंत्रण को स्वीकार करते समय यह जरूर सुनिश्चित करें कि जहां आप जा रहे हैं वहां सम्मान व धर्म की रक्षा होती हो.

महाराज जी ने अनिरुद्धाचार्य जी को बताया कि जीवन में संयमित रहना बहुत जरूरी है. विशेषतौर पर धन व स्त्री के विषय में.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: चप्पलों का उल्टा होना क्यों होता है अशुभ संकेत?

Find Out More