प्रेमानंद जी महाराज ने बताया घोड़े की नाल की अंगूठी पहननी चाहिए या नहीं!

20 Jan, 2025

Renu Yadav

आजकल सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन काफी लोकप्रिय हो रहे हैं और लोगों के बीच काफी पसंद भी किए जाते हैं.

प्रेमानंद जी महाराज अपने प्रवचन के जरिए लोगों के मन की दुविधाओं का जानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करते हैं और भक्ति का मार्ग चुनने की सलाह देते हैं.

हाल ही में प्रेमानंद जी ने बताया कि लोगों को अपने हाथ में घोड़े की नाल से बनी अंगूठी पहननी चाहिए या नहीं!

महाराज जी ने कहा कि घोड़े की नाल की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए. क्योंकि इसके लिए पहले घोड़े को खूब यातनाएं दी जाती हैं.

महाराज जी ने कहा कि पहले घोड़े के पैर में नाल ठोककर उसे 50 किलोमीटर तक दौड़ाया जाता है. दर्द व तकलीफ में भी वह दौड़ता रहता है.

अगर ऐसे में घोड़े की नाल की अंगूठी पहनकर आप खुद दुख से कैसे बच सकते हैं. जो खुद दुख में है वह आपको दुख कैसे दूर कर सकता है.

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं ऐसे पाखंडों से बचें और भगवान के नाम का जाप करें. राधा नाम जपने से हर दुख दूर होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: दरवाजे पर बांध दें इस पौधे की जड़, घर में होगी बरकत ही बरकत

Find Out More