प्रेमानंद जी महाराज से जानिए किन घरों में नहीं टिकती मां लक्ष्मी!

02 Apr, 2025

Renu Yadav

जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां कभी धन की कमी नहीं होती. लेकिन जिन घरों में मां लक्ष्मी नहीं टिकती वहां दुख, दरिद्रता और गरीबी का सामना करना पड़ता है.

वृंदावन के संत प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि हमारी ही कुछ गलतियों की वजह से घर में मां लक्ष्मी नहीं टिकतीं.

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार जिन घरों में महिलाओं का सम्मान नहीं होता वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं रूकतीं.

जिन घरों में गंदगी रहती है और साफ—सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता. वहां भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता.

महाराज जी के अनुसार मां लक्ष्मी ऐसे घरों में नहीं रहती, जहां मेहनत और परिश्रम का सम्मान नहीं किया जाता.

जिन घरों में कलह, कलेश, अपशब्दों का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे जगहों पर मां लक्ष्मी वास नहीं करती और हमेशा धन की कमी रहती है.

जिन घरों में पूजा-पाठ और धर्म को अनदेखा किया जाता है वहां भी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता. धन का दुरुपयोग करने वाले घरों में भी मां लक्ष्मी नहीं रूकतीं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: लंका में कैद माता सीता ने क्या खाकर अपने दिन बिताए?

Find Out More