क्या लड्डू गोपाल को अपने साथ ले जाना चाहिए? जान‍ें क्‍या कहते हैं प्रेमानंद महाराज

05 Aug, 2025

Shilpi Singh

प्रेमानंद महाराज ने भक्तों के बताया है कि कहीं लंबी यात्रा पर जाने के समय मूर्ति को अपने साथ ले जाना चाहिए या नहीं.

वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज ने भक्तों के इस संशय को दूर करने के बारे में विस्तार से बताया है

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि भक्त लड्‌डू गोपाल की प्रतिमा को यात्रा के दौरान अपने साथ ले जा सकते हैं.

खासकर अगर आप धार्मिक यात्रा पर जा रहे हैं तो प्रभु को भी अपने साथ जरूर ले जाएं.

ऐसे में भगवान की सेवा में कोई रुकावट नहीं आएगी.

अगर मूर्ति ले जाने में असुविधा हो रही हो तो ठाकुर जी की एक तस्वीर साथ ले सकते हैं.

प्रतिमा घर में रहेगी और तस्वीर के जरिए उनकी सेवा जारी रहेगी.

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि लड्‌डू गोपाल की सेवा करते हुए, उन्हें स्नान करवाते या भोग लगाने का, श्रृंगार का और दुलार करते हुए वीडियो और फोटो क्लिक कर पोस्ट नहीं करना चाहिए.

इन बातों का ध्यान नहीं रखने से भगवान की कृपा प्राप्त करने में बाधा आती है.

Thanks For Reading!

Next: सपनों में बिल्ली देखना शुभ या अशुभ? यहां जानें सच

Find Out More