महादेव के इस मंत्र का न करें जाप, प्रेमानंद जी ने बताई वजह

25 Feb, 2025

Gargi Santosh

कल यानि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा. इस दिन शिव भक्त भगवान की पूजा-अर्चना करेंगे.

हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जाप से मंदिरों का वातावरण भक्तिमय होगा. लेकिन प्रेमानंद जी ने इसे लेकर कुछ कहा है.

प्रेमानंद महाराज का कहना है कि ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप बिना गुरु से लिए नहीं करना चाहिए.

बिना गुरु के ॐ नमः शिवाय जपने से नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है और मंत्र की शक्ति नष्ट हो सकती है.

वह बताते हैं कि मंत्रों को ऊंची आवाज में नहीं गाना चाहिए, बल्कि जिह्वा से धीरे-धीरे मनन करना चाहिए.

प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि 'सांब सदाशिव' नाम जप करना सबसे प्रभावी और चमत्कारी होता है.

इस नाम जप से शिव और माता अंबा की कृपा जल्दी प्राप्त होती है और जीवन सुखमय बनता है.

प्रेमानंद महाराज ने खुद "सांब सदाशिव" नाम जप का चमत्कार अनुभव किया और भक्तों को भी इसे अपनाने की सलाह दी.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: Mahashivratri 2025: भोलेनाथ के ये 5 गुण बच्‍चों को बना देंगे पॉवरफुल, परेशानियां पास नहीं फटकेगी

Find Out More