अयोध्या में बहने वाली सरयू नदी और भगवान श्रीराम में क्या संबंध है?

24 Jan, 2025

Renu Yadav

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बहने वाली सरयू नदी से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं जो कि आपको हैरान कर सकते हैं.

धर्म पुराणों के अनुसार सरयू नदी भगवान विष्णु के नेत्रों से प्रकट हुई थी. कहते हैं कि इस नदी का उद्गम विष्णु जी के आंसू से हुआ था.

भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में अयोध्या नगरी में अवतार लिया. यहां बहने वाली सरयू नदी भगवान श्रीराम की प्रिय नदी थी.

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीराम में सरयू नदी में ही जल समाधि ली थी और वापस बैकुंठ धाम गए थे.

कहते हैं कि भगवान श्रीराम ने सरयू नदी में अपने लीला का अंत किया और इसकी वजह से भगवान शिव सरयू नदी से नाराज हो गए थे.

भगवान राम के जल समाधि लेने के बाद भोलेनाथ ने नाराज होकर सरयू नदी को श्राप दे दिया.

भगवान शिव के श्राप की वजह से ही किसी भी पूजा—पाठ में सरयू के जल का उपयोग नहीं होता. लेकिन इसमें स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: क्या आपको मालूम है पूर्व जन्म में कौन था रावण?

Find Out More