शमी के पौधे में बांध दें ये चीज, कभी नहीं होगी धन की कमी
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो प्रत्येक शनिवार के दिन शमी के पौधे का पूजन जरूर करें.
शमी के पौधे की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दुख-दरिद्रता दूर होती है.
शनिवार के दिन शमी के पौधे में सुबह जल अर्पित करें और शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
शमी के पौधे की पत्तियां तोड़कर शनिदेव की पूजा में अर्पित करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है.
इसके अलावा शमी के पौधे को यदि दान किया जाए तो इससे शनिदेव प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं.
शमी के पौधे में लाल धागा यानि कलावा बांधने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं.
लेकिन ध्यान रखें कि शमी के पौधा घर के भीतर नहीं, बल्कि घर के बाहर या बालकनी में लगाना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: 'ऐसा मंत्र दीजिए जिससे व्यापार में सफलता मिले', प्रेमानंद महाराज ने क्या जवाब दिया?
Find Out More