घर की इस दिशा में लगा दें शमी का पौधा, हो जाएंगे मालामाल!

27 Jan, 2025

Pooja Batra

हिंदू धर्म में शमी के पौधे को भी तुलसी की तरह पूजा जाता है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शमी के पौधे का पूजन करने से शनिदोष का प्रभाव कम होता है और निगेटिविटी भी दूर होती है.

शमी का पौधा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

गणेश चतुर्थी पर शमी के पत्तों का विशेष रूप से उपयोग होता है. इसे भगवान गणेश को अर्पित करने से विघ्नों का नाश होता है.

महाभारत में पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान अपने शस्त्र शमी के वृक्ष में छुपाए थे.

विजयदशमी के दिन उन्होंने इसी वृक्ष की पूजा की और कौरवों पर विजय पाई. इसलिए विजयदशमी पर शमी पूजन की परंपरा है.

श्राद्ध पक्ष में शमी के पत्तों का उपयोग पितरों की तृप्ति के लिए किया जाता है. यह पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है.

शमी का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है और सकारात्मकता का संचार करता है.

शमी का पौधा धन, समृद्धि, और खुशहाली लाने में सहायक होता है. इसे शुभ अवसरों पर पूजा में शामिल किया जाता है.

शमी का पौधा दक्षिण-पश्चिम दिशा (नैऋत्य कोण) में लगाना शुभ माना जाता है. इसे मुख्य द्वार के पास लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है.

शमी का पौधा लगाते समय इसे नियमित जल देना और इसे साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है.

Thanks For Reading!

Next: भगवान राम ने इन जगहों पर बिताए थे वनवास के 14 साल

Find Out More