शिवलिंग पर तीन पत्तों वाला बेलपत्र ही क्यों चढ़ाया जाता है?

24 Feb, 2025

Renu Yadav

भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का विशेष महत्व माना गया है. शिवलिंग पर हमेशा तीन पत्ते वाला ही बेलपत्र अर्पित किया जाता है.

शिवलिंग पर तीन पत्ते वाला बेलपत्र इसलिए अर्पित करते हैं क्योंकि इसे शिवजी के तीन नेत्रों का प्रतीक माना गया है.

बेलपत्र की तीन पत्तियां ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक हैं. शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने से तीनों देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

बेलपत्र की तीन पत्तियों को सृष्टि के तीन गुणों: सत्व, रज और तक का प्रतीक माना जाता है.

इसके अलावा बेलपत्र की तीन पत्तियों को भगवान शिव के त्रिशूल का भी प्रतीक माना गया है.

शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करते समय इस बात का ध्यान रखें कि बेलपत्र की पत्तियां कटी-फटी न हो.

शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाते समय मध्यमा, अनामिका उंगली के साथ अंगूठे का इस्तेमाल करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: पूर्वजन्म में भीष्म पितामह ने किसकी गाय चुराई थी?

Find Out More