धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन उनका विधि-विधान से पूजन करें.

11 Aug, 2023

Renu Yadav

साथ ही शुक्रवार के कुछ नियमों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है. क्योंकि आपकी छोटी सी गलती मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती है.

खासतौर पर शुक्रवार के दिन कुछ चीजों की शॉपिंग​ बिल्कुल नहीं करनी चाहिए.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन रसोई घर से संबंधि​त कोई भी सामान नहीं खरीदना चाहिए.

पूजा—पाठ में उपयोग होने वाली चीजें भी शुक्रवार के दिन नहीं खरीदनी चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना गया है.

शुक्रवार के दिन किसी को पैसे उधार देने से बचना चाहिए. क्योंकि इसकी वजह से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.

अगर आप घर या जमीन खरीद रहे हैं तो कोशिश करें शुक्रवार के दिन इसकी डील न करें. इससे आपको नुकसान हो सकता है.

इसके अलावा शुक्रवार के दिन किसी से चीनी न तो किसी से लेनी चाहिए और न ही किसी को देनी चाहिए. इससे शुक्र ग्रह कमजोर होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: 11 Aug Rashifal: इस राशि वालों की नौकरी में तरक्की का योग, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Find Out More