शुक्रवार की रात करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की तंगी
यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है तो उसे शुक्रवार की रात को कुछ विशेष उपाय अपनाने चाहिए.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार की रात को अपनाएं गए ये धन से जुड़ी हर समस्या को दूर करेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
शुक्रवार की रात को अष्ट लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए. उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं और गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं.
शुक्रवार की रात को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर विष्णु भगवान का अभिषेक अवश्य करें. ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं समाप्त होंगी और धन लाभ होगा.
शुक्रवार की रात को ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का जाप 108 बार करें. इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी.
व्यापार में तरक्की के लिए शुक्रवार की रात को एक गुलाबी रंग का कपड़ लें और उस पर श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित कर व्यापार के स्थान पर रख दें.
शुक्रवार की रात अष्ट गंध से श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी को तिलक लगाएं. ऐसा करने से जीवन में खुशियां आएगी तथा सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: खाटू श्याम में कैसे लगाते हैं अर्जी? बेहद अनोखा है तरीका
Find Out More