शुक्रवार की रात जरूर अपनाएं ये उपाय, दूर होगी धन की कमी.
अगर आप धनवान बनना चाहते हैं तो मेहनत करने के साथ मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखें.
जिस व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसे जीवन में कभी आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता.
ऐसे में शुक्रवार की रात अपनाएं गए कुछ उपाय धन प्राप्ति की रास्ते खोल सकते हैं.
शुक्रवार की रात को अष्ट लक्ष्मी का पूजन करें. उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं और गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं.
शुक्रवार की रात को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर विष्णु भगवान का अभिषेक अवश्य करें. ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं समाप्त होंगी और धनलाभ होगा.
शुक्रवार की रात को ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का जाप 108 बार करें. इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी.
व्यापार में तरक्की के लिए शुक्रवार की रात को एक गुलाबी रंग का कपड़ लें और उस पर श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित कर व्यापार के स्थान पर रख दें.
शुक्रवार की रात अष्ट गंध से श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी को तिलक लगाएं. ऐसा करने से जीवन में खुशियां आएगी तथा सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: मौनी अमावस्या के बाद चमकेगी इन राशियों की किस्मत
Find Out More