इन 3 लोगों को हाथ में कभी नहीं टिकता धन, जानें क्यों?
सनातन धर्म में धन को केवल एक साधन बताया गया है. वह जीवन का एकमात्र या अंतिम लक्ष्य नहीं है.
कई लोग सिर्फ धन कमाने और धन को जोड़ने के ही लालच में जुटे रहते हैं.
लेकिन धन से सुख कमाने का रास्ता भी पता होना चाहिए. नीम करोली बाबा ने इस दिशा में कई खास सुझाव दिए हैं.
बाबा ने कहा- जो लोग सिर्फ ऐश और आराम के लिए पैसे कमाते हैं, वे कभी धन की कद्र नहीं कर पाते.
ऐसे लोग हमेशा ही फिजूल चीजों पर खर्च कर उस धन को बहा देते हैं लेकिन वे समाज की भलाई में पैसा खर्च नहीं करते.
बेईमानी से कमाया धन भले कितना भी क्यों न हो उसे एक दिन खत्म होना ही है. ऐसा धन कभी वक्त पर काम नहीं आता.
ऐसे लोग जो अपना पैसा सिर्फ स्वार्थ और गलत कामों में खर्च करते हैं तो वैसे लोगों के पास भी पैसा कभी नहीं टिकता.
धन को अगर परोपकार और समाज की भलाई में लगाया जाए तो यह हमेशा हाथ में बना रहता है और जीवन को सुखमय बनाता है.
Thanks For Reading!
Next: तुलसी के सूखने से मिलते हैं ये संकेत, जानें सर्दियों में इन्हें कैसे बचाकर रखें
Find Out More