घर में मां लक्ष्मी के आने से पहले मिलते हैं ये संकेत

10 May, 2024

Renu Yadav

​मां लक्ष्मी जिस घर में वास करती हैं वहां हमेश सुख—समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं.

जब मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं तो उससे पहले जातक को कुछ शुभ संकेत मिलने लगते हैं.

यदि घर के मुख्य द्वार पर काली चीटियों का झुंड दिखाई दे तो समझ जाइए कि मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करने वाली हैं.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि सुबह उठते ही किसी को झाड़ू लगाते हुए देख लें तो यह भी मां लक्ष्मी के आने का संकेत हैं.

घर में चिड़िया ने घोंसला बना लिया है तो यह भी शुभ संकेत है और इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी आपके घर आने वाली हैं.

सुबह के समय शंख की आवाज सुनाई देना बहुत ही शुभ माना जाता है. यह मां लक्ष्मी के आने का संकेत है.

यदि थोड़ा खाना खाने से भूख शांत हो जाए और संतुष्टि मिले तो यह मां लक्ष्मी के आगमन का ही संकेत है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: अक्षय तृतीया के दिन इस शुभ मुहूर्त करें सोने-चांदी की शॉपिंग

Find Out More