ऋषि की तपस्या भंग करने स्वर्ग से पहुंची थी यह अप्सरा, श्राप से बन गई पत्थर

21 Jan, 2025

Parinay Kumar

पौराणिक कथाओं के मुताबिक, एक बार महर्षि विश्वामित्र कठोर तप कर रहे थे.

महर्षि विश्वामित्र की तपस्या से इंद्र देव डर गए और उन्होंने तपस्या भंग करने का प्लान बनाया.

उन्होंने सुंदर अप्सरा रंभा को विश्वामित्र की तपस्या भंग करने के लिए धरती पर भेजा.

देवताओं और दानवों के बीच हुए समुद्र मंथन से रंभा अप्सरा की उत्पत्ति हुई थी.

रंभा अपनी खूबसूरती और कामुक अदाओं के लिए इंद्रलोक में विख्यात थी.

रंभा अपनी कामुक अदाओं से विश्वामित्र का तपस्या से ध्यान हटाने लगी.

ऋषि विश्वामित्र की तपस्या भंग हो गई, वे क्रोधित हो गए.

उन्होंने रंभा को एक हजार साल तक पत्थर की मूर्ति बनने का श्राप दे दिया.

देखते ही देखते स्वर्ग की खूबसूरत अप्सरा शिला बनकर रह गई.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

सभी तस्वीरें AI से बनाई गई हैं.

Thanks For Reading!

Next: खाने में बार-बार निकलना इस बात का देता है संकेत? हो जाएं सावधान!

Find Out More