लक्ष्मी मां को प्रसन्न करना है आसान, हर शुक्रवार इस विधि से करें पूजा

01 Dec, 2024

Gargi Santosh

वैसे तो सप्ताह के सातों दिन हर देवता के लिए शुभ माने जाते हैं, लेकिन शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा माना गया है.

क्योंकि शुक्रवार मां लक्ष्मी (Mata Laxmi) का शुभ दिन होता है. मान्यता है कि इस दिन अच्छे कार्य करने से धन में वृद्धि होती है.

यदि आप चाहते हैं कि लक्ष्मी मां आपसे हमेशा प्रसन्न रहें, तो हर शुक्रवार को यहां दी गई विधि से उनकी पूजा करें.

शुक्रवार की रात 8 से 9 बजे के बीच एक छोटा-सा खसखस का टुकड़ा लें और इसमें अच्छी तरह से बत्तियां डाले.

अब इस दीपक और खसखस को एक साथ बांधकर लपेट लें. फिर पूजा में 1 मिट्टी का दीपक रखें, उसमें घी डालकर तैयार रखें.

फिर इस खसखस की बत्तियां जलाकर दीपक में लगाएं और मां के सामने अपनी इच्छा रखें.

मान्यता है कि इस प्रकार से प्रार्थना करने से, घर में पैसों की समस्या जल्दी हल हो जाती है.

Thanks For Reading!

Next: धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा- पैसों का लग जाएगा अंबार करें ये चमत्कारी उपाय

Find Out More