इस दिशा में मुंह करके भोजन करने से बढ़ता है कर्ज, जान लें सही दिशा

24 Mar, 2025

Renu Yadav

कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति कर्ज में डूबता चला जाता है.

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम कई बार कुछ खास नियमों को अनदेखा कर देते हैं.

वास्तु शास्त्र में भोजन के कुछ नियम बताए गए हैं और इनका पालन न करने की वजह से भी व्यक्ति कर्ज में डूबता चला जाता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज होती है और इससे दरिद्रता आती है.

शास्त्रों में भोजन करने की सही दिशा पूर्व और उत्तर दिशा मानी गई है. इस दिशा में भोजन करना शुभ माना जाता है.

ध्यान रखें भूलकर भी दक्षिण दिशा में मुंह करके भोजन न करें. इसकी वजह से जीवन में परेशानियां आती हैं.

वास्तु के अनुसार भोजन करते समय गलती से भी जूते—चप्पल नहीं पहनने चाहिए. इससे मां अन्नापूर्णा नाराज होती हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: परिवार को कर्ज में डुबो देती हैं ये 3 गलतियां, बढ़ता है कलह

Find Out More