Vastu Tips: रसोई में इस दिशा में रखें बर्तन, दूर होगी पैसों की कमी
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर एक कोने व सामान के लिए निश्चित जगह होती है. क्योंकि सही दिशा में रखे गए सामान को पॉजिटिव असर पड़ता है.
वास्तु में रसोई से जुड़े कुछ नियमों का जिक्र किया गया है. जिसके अनुसार रसोई के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे शुभ होती है.
इतना ही नहीं, रसोई में बर्तन रखने के लिए दिशा बताई गई है. वास्तु के अनुसार रसोई में दक्षिण या पश्चिम दिशा में बर्तन रखने चाहिए.
दक्षिण-पश्चिम दिशा में बर्तन रखने से आर्थिक संकट दूर होता है और मां अन्नापूर्णा अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं.
रसोई में यदि लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए. इससे शनि दोष से छुटकारा मिलता है.
वहीं किचन में मसाले व खाने-पीने का सामान हमेशा उत्तर—पश्चिम दिशा में रखना चाहिए.
ध्यान रखें कि रसोई में टूटू-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए. इससे वास्तु दोष की संभावना बढ़ती है और आर्थिक संकट भी आ सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: इन साधुओं को नहीं होता किसी को छूने का अधिकार!
Find Out More