परिवार को कर्ज में डुबो देती हैं ये 3 गलतियां, बढ़ता है कलह

24 Mar, 2025

Renu Yadav

हर कोई चाहता है परिवार में हमेशा खुशियां बनी रहें और कभी धन—दौलत या सुख-समृद्धि की कमी न हो.

लेकिन फिर भी कई बार घर का माहौल खराब होता है और बिना वजह लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कुछ गलतियों की वजह से होता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में की गई कुछ गलतियों की वजह से आर्थिक संकट घेर लेता है और घर में आए दिन कलेश का माहौल बना रहता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में टूटा-फूटा सामान, बंद घड़ी, फटे हुए जूत आदि रखे होते हैं तो इससे निगेटिवि एनर्जी आती है.

निगेटिव एनर्जी की वजह से ही आर्थिक तंगी व तरक्की में बाधाएं उत्पन्न होने लगती हैं. इसलिए इन चीजों को तुरंत बाहर कर देना चाहिए.

कुछ लोग रात को जूठे बर्तन रसोई में छोड़ देते हैं और वास्तु में ऐसा करना गलत माना गया है. इससे कर्ज की समस्या व सेहत का नुकसान हो सकता है.

अगर आप घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली चाहते हैं तो साफ—सफाई का खास ध्यान रखें. वास्तु के अनुसार जिस घर में सफाई नहीं होती वहां मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करतीं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: तुलसी की माला पहनने से पहले जान लीजिए नियम, कहीं कर न देना ये बड़ी गलती

Find Out More