भगवान विष्णु के अवतार होने के बावजूद भी क्यों नहीं होती परशुराम जी की पूजा?

12 Mar, 2025

Shivani sharma

हिंदू ग्रंथों के अनुसार परशुराम जी को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना गया है. लेकिन इन सबके बावजूद भी उनकी पूजा नहीं की जाती, इसके पीछे की कथा बड़ी ही रोचक है. 

हिंदू ग्रंथों में बताया गया है कि परशुराम जी ऋषि जमदग्नि के पुत्र थे और उन्हें सप्त चिरंजीवियों में से एक माना गया है.

पृथ्वी लोक से भगवान विष्णु के बाकी सभी अवतार जा चुके हैं. लेकिन परशुराम जी अभी भी हैं लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि विष्णु अवतार होने के बावजूद भी उनकी पूजा नहीं की जाती लेकिन उनका आवाहन किया जाता है.

आपको बता दें कि परशुराम जी को भगवान विष्णु का उग्र अवतार माना गया है. अगर उनकी पूजा की गई तो इससे बहुत ज्यादा ऊर्जा प्राप्त होगी.

एक सामान्य इंसान इस ऊर्जा पर नियंत्रण नहीं कर सकेगा इसलिए ज्यादा लोगों के द्वारा परशुराम जी की आराधना नहीं की जाती.

आपको बता दें कि परशुराम जी की आराधना करना साहसिक कार्य करने वाले लोगों के लिए शुभ और फलदायी माना जाता है.

Thanks For Reading!

Next: आज भी जीवित हैं भगवान शिव के ये 3 अवतार

Find Out More