गलत दिशा में लगी दीवार घड़ी लाती बुरा समय, चली जाती है सुख-समृद्धि

12 Mar, 2025

Renu Yadav

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर एक चीज का सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है.

खासतौर पर घर में लगी दीवार घड़ी का समय व दिशा सही न हो तो घर में नेगेटिविटी फैल जाती है.

वास्तु के अनुसार घर में घड़ी लगाने के लिए पूर्व ​दिशा को शुभ माना गया है. इस दिशा में घड़ी लगाने से घर में खुशहाली आती है.

ध्यान रखें कि गलती से भी घर की दक्षिण दिशा में घड़ी न लगाएं. ऐसा करने से घर में कलेश का माहौल बना रहता है.

अगर दरवाजे के ऊपर घड़ी लगी है तो भी इसे तुरंत वहां से हटा दें. दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाना अशुभ होता है.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी बंद घड़ी नहीं लगानी चाहिए. यदि घड़ी बंद पड़ी है तो उसे ठीक करा लें या हटा दें.

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गलती से भी काली, नीली या केसरिया रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: द्रौपदी के पिता ने पांडवों को दहेज में थीं ये चीजें

Find Out More