महाशिवरात्रि के दिन पहनें इस रंग के कपड़े, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव जब अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं.
इसलिए महाशिवरात्रि के दिन भक्त भी भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं और विधि-विधान से पूजन करते हैं.
महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करने से भी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और बिगड़े काम बनने लगते हैं.
अगर आप भी भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन उनका पसंदीदा रंग धारण करें.
कहते हैं कि भोलेनाथ को हरा रंग बेहद प्रिय है और इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से वह प्रसन्न होते हैं.
हरा रंग सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति, स्थिरता और बुद्धिमत्ता का प्रतीक होता है.
इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन लाल, पीला, सफेद और संतरी रंग के कपड़े पहनना भी शुभ होता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: महाकुंभ से घर ले आए हैं गंगाजल? इन बातों का जरूर रखें ध्यान वरना...
Find Out More