तुलसी के पास नहीं रखनी चाहिए ये 3 चीजें वरना हो जाएंगे कंगाल
24 Jan, 2025
Shivani sharma
सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पूजनीय है. धार्मिक मान्यता है कि तुलसी की रोजाना विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है.
पर क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे के पास कुछ चीजों को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.
तुलसी के पौधे के पास झाड़ू को भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास झाड़ू को रखने से व्यक्ति को जीवन में कंगाली का सामना करना पड़ सकता है.
तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप भी माना गया है. इसी वजह से इस पौधे के पास जूते या चप्पल रखनी की मनाही है. ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं.
तुलसी के पौधे के पास कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए. माना जाता है कि पूजनीय पौधे के पास कांटेदार पौधे लगाने से व्यक्ति को जीवन में गृह क्लेश की समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
इसके अलावा आपको बता दें कि घर की दक्षिण दिशा में तुलसी को पौधे को नहीं लगाना चाहिए. ये दिशा पितरों की मानी जाती है.
तुलसी के पौधे को लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना जाता है.
Thanks For Reading!
Next: जानिए क्यों किन्नर बनने पर मजबूर हुए थे श्रीकृष्ण?