माता लक्ष्मी के माता-पिता कौन थे? जानिए कुछ खास रहस्य

09 May, 2024

Renu Yadav

हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं और घर—घर में उनका पूजन किया जाता है.

सभी जानते हैं कि माता लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुईं और फिर भगवान विष्णु ने उन्हें अपनी अर्धांगनी बनाया.

लेकिन माता लक्ष्मी के जन्म व जीवन से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में बहुत ही कम जानकारी उपलब्ध है.

विष्णु पुराण के अनुसार माता लक्ष्मी के पिता ऋषि भृगु और मां का नाम ख्याति था. महर्षि भृगु विष्णु जी के ससुर और भोलेनाथ के साढ़ू थे.

म​हर्षि भृगु राजा दक्ष के भाई थे और इस नाते लक्ष्मी जी और माता सती बहनें हुईं.

पौराणिक कथाओं के अनुसार महर्षि दुर्वासा के श्राप को फलीभूत करने के लिए मां लक्ष्मी संसार को छोड़कर समुद्र में निवास करने लगीं.

जब देवताओं और असुरों ने समुद्र मंथन किया तो मां लक्ष्मी पुन: प्रकट हुईं और उनका विवाह भगवान विष्णु से हुआ.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Thanks For Reading!

Next: अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी न करें ये 7 काम

Find Out More