महाभारत युद्ध में ऐसा क्या हुआ जो अर्जुन ने उठा ली युधिष्ठिर के खिलाफ अपनी तलवार?

30 Jan, 2025

Shivani sharma

महाभारत युद्ध के 17वें दिन अर्जुन ने अपने ही भाई युधिष्ठिर को मारने के लिए तलवार उठा ली थी.

चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण था जो कि अर्जुन ने युधिष्ठिर के खिलाफ अपनी तलवार उठाई थी.

पौराणिक कथाओं के मुताबिक युद्ध के चौथे दिन युधिष्ठिर और कर्ण एक दूसरे के सामने आए, इस दौरान युधिष्ठिर बुरी तरह घायल हो जाते हैं.

जिसके बाद नकुल और सहदेव युधिष्ठिर को तंबू में ले जाते हैं. लेकिन अर्जुन को युधिष्ठिर की हालत के बारे में पता नहीं होता.

इसलिए जब अर्जुन युधिष्ठिर को युद्ध भूमि में नहीं देखते तो भीम से इसके बारे में पूछते हैं.

तब भीम उन्हें सारी बात बताते हैं जिसके बाद अर्जुन युधिष्ठिर का हाल-चाल पूछने के लिए तंबू में जाते हैं.

युधिष्ठिर जब अर्जुन को आता देखते हैं तो वो खुश हो जाते हैं कि अर्जुन युद्ध में कर्ण को हराकर उनके पास आ रहे हैं.

अर्जुन जब युधिष्ठिर के पास पहुंचते हैं तो वो युधिष्ठिर से उनकी हालत के बारे में पूछते हैं.

अर्जुन की बात सुनकर युधिष्ठिर क्रोधित होकर कहते हैं कि तुम किस तरह के भाई हो जो अपने बड़े भाई के अपमान का बदला नहीं ले सके.

अगर तुम इतना भी करने में असमर्थ हो तो इस गांडीव अस्त्र का कोई लाभ नहीं है उतार कर फेंक दो इसे.

जैसे ही अर्जुन ने अपने बड़े भाई के मुंह से गांडीव उतारकर फेंकने की बात सुनी, वो क्रोधित हो जाते हैं.

अर्जुन ने एक वचन लिया था कि कोई भी अपना या पराया व्यक्ति अगर उनके प्रिय गांडीव अस्त्र के बारे में अपशब्द बोलेगा, तो वे उसका सिर कलम कर देंगे.

यही कारण था कि युधिष्ठिर द्वारा गांडीव की निंदा करते ही अर्जुन ने युधिष्ठिर को मारने के लिए तलवार उठा ली.

बाद में भगवान श्रीकृष्ण वहां पहुंच जाते हैं और अर्जुन को युधिष्ठिर को मारने से रोक देते हैं.

Thanks For Reading!

Next: इस मूलांक के लोग नहीं कर पाते मनचाहे प्यार से शादी

Find Out More