श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के लिए क्यों चुनी थी कुरुक्षेत्र की धरती?
30 Jan, 2025
Shilpi Singh
आखिर क्यों श्रीकृष्ण ने पूरे भारत में कुरुक्षेत्र को ही इस महायुद्ध के लिए चुना?
कहा जाता है कि जब युद्ध होना निश्चित हो गया था तो श्रीकृष्ण ने अपने दूतों को पूरे देश में भेज दिया था. उन्हें ऐसी भूमि ढूंढनी थी, जो इस महायुद्ध के लिए सबसे उपयुक्त हो.
श्रीकृष्ण को यह डर था कि कहीं भाई-भाई, गुरु-शिष्य या रिश्तेदारों के बीच युद्ध देखकर लोग भावुक हो जाएं और युद्ध रोक दें
इसलिए उन्हें ऐसी जगह चाहिए थी, जहां क्रोध और द्वेष की भावनाएं इतनी गहरी रची-बसी हों कि युद्ध के दौरान ये भावनाएं ही हावी रहें.
दूतों ने जब कुरुक्षेत्र के बारे में सुनाया तो श्रीकृष्ण हैरान रह गए.
उन्होंने बताया गया कि कुरुक्षेत्र में एक भाई ने अपने छोटे भाई को सिर्फ इसलिए मार डाला था क्योंकि उसने खेत में लगी मेड़ को तोड़ने से मना कर दिया था.
बड़े भाई ने क्रोध में आकर छोटे भाई को छुरा घोंप दिया और उसकी लाश को घसीटते हुए उस टूटी हुई मेड़ पर फेंक दिया था.
यह घटना सुनकर श्रीकृष्ण समझ गए थे कि कुरुक्षेत्र ही वह जगह है, जहां महाभारत का युद्ध होना चाहिए.
यहां की मिट्टी में क्रोध और द्वेष की भावनाएं इतनी गहराई तक रची-बसी थी कि यहां युद्ध होने पर किसी भी प्रकार की दया या करुणा की भावना नहीं जागृत होगी.
Thanks For Reading!
Next: Pitru Dosha Upay: पितृ दोष से मुक्ति के लिए महाकुंभ में स्नान के बाद करें ये 4 काम