Gold in Feet: पैरों में सोना पहनना क्यों माना जाता है अशुभ?

10 Dec, 2025

Shilpi Singh

सोने को पैरों में नहीं पहनना चाहिए. ऐसा करना अशुभ होता है.

सोने को माता लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है. कहा जाता है कि सोने का सम्मान उसी तरह करना चाहिए, जैसे माता लक्ष्मी का किया जाता है.

ऐसा करने पर घर में धन का आगमन बना रहता है. सोना सुख-समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है.

पैरों में सोना पहनने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. इस कराण धन हानि होती है. जीवन आर्थिक परेशानियों से घिर जाता है

इसलिए सोना पैरों में पहनने से मना किया जाता है. पैरों में सोना पहनने पर देवी-देवता नाराज हो जाते हैं.

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सोना पहनने से कुंडली में गुरु मजबूत होते हैं. सोने को कमर के नीचे यानी पैरों में पहनने से देवगुरु बृहस्पति नाराज हो जाते हैं.

इससे कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी कमजोर होती है. पैरों में सोना पहनने से गुरु ग्रह का अशुभ प्रभाव मिल सकता है.

ऐसी गलती होने पर गुरु ग्रह का पूजन करना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. India.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Thanks For Reading!

Next: शंख से क्यों नहीं होता है भगवान शिव का जलाभिषेक?

Find Out More