हनुमान जी की पूजा करते समय महिलाओं को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें.
मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है और इस दिन महिला व पुरुष सभी उनका विधि-विधान से पूजन करते हैं.
लेकिन महिलाओं के लिए हनुमान जी की पूजा के कुछ खास नियम होते हैं जिन्हें ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
हनुमान जी की पूजा करते समय महिलाओं को भूलकर भी उनके चरण स्पर्श नहीं करने चाहिए.
क्योंकि हनुमान जी महिलाओं का सम्मान करते हैं और मां सीता की तरह सभी महिलाएं उनके लिए मां के समान हैं.
महिलाओं को भूलकर भी हनुमान जी को पंचामृत से स्नान नहीं कराना चाहिए. क्योंकि हनुमान जी ब्रह्मचारी हैं और इससे उनका अपमान होता है.
महिलाएं हनुमान जी को चोला भी नहीं चढ़ा सकती. चोला केवल पुरुष ही चढ़ाते हैं.
ध्यान रखें कि महिलाओं को हनुमान की समक्ष कभी भी सिर झुकाकर प्रार्थना नहीं करनी चाहिए.
महिलाएं हनुमान जी को सिंदूर भी नहीं चढ़ा सकतीं और न ही बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.
Thanks For Reading!
Next: कैसे नदी में गिरे वीर्य से पैदा हुई थी राजा शांतनु की पत्नी सत्यवती, जानें
Find Out More