WWE की रेसलिंग छोड़कर प्रेमानंद जी महाराज के सेवादार बने रिंकू सिंह
13 Mar, 2025
Shilpi Singh
विदेश में रहकर भारत का नाम रोशन करने वाले WWE रेसलर रिंकू सिंह अब प्रेमानंद महाराज के संग जुड़ गए हैं.
रिंकू भदोही जनपद के ज्ञानपुर तहसील के होलपुर गांव के वह मूल निवासी हैं.
रिंकू सिंह राजपूत को बचपन से ही पहलवानी का शौक था. वह डब्ल्यूडब्ल्यूई के मेन रोस्टर रॉ में शामिल हो चुके हैं.
वह माथे पर त्रिकुंड और भारतीय वेशभूषा के साथ गले में रुद्राक्ष की माला पहनकर रिंग में एंट्री करते हैं.
हालांकि जब से वो प्रेमानंद जी का प्रवचन सुना है उनका मन अब वहीं लग गया है.
रिंकू सिंह राजपूत ने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि जब से प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन में आए हैं, तब से भारत भूमि के जितने भी युवा हैं, वह सत्य मार्ग पर चल रहे हैं
रेसलर रिंकू सिंह राजपूत ने बताया कि जीवन में जब भी ऊंचाई प्राप्त होती है तो भारत के साधु संतों और ठाकुर जी की कृपा से प्राप्त होती है.
बता दें रिंकू कुछ समय पहले प्रेमानंद महाराज से कहा था कि वो सबकुछ छोड़ना चाहते हैं.
रिंकू के सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज के संग उनका एक वीडियो है जिसमें वो काम छोड़ आध्यात्म के मार्ग पर चलने की बात कर रहे हैं.
वहीं रिंकू कुछ समय से प्रेमानंद महाराज जी की सेवा कर रहे हैं और उनके सेवादार बनकर उनके संग रहते हैं.
Thanks For Reading!
Next: गलत दिशा में लगी दीवार घड़ी लाती बुरा समय, चली जाती है सुख-समृद्धि