ये है भारत की पहली महिला IAS अधिकारी, जिसने रचा इतिहास
28 Mar, 2025
Md. Raja Alam
अन्ना राजम मल्होत्रा 1951 में UPSC पास करके भारत की पहली महिला IAS बनीं.
उनका जन्म 17 जुलाई 1924 को केरल के एर्नाकुलम जिले में हुआ था.
अन्ना ने अपनी पढ़ाई कोझिकोड और मद्रास यूनिवर्सिटी से पूरी की.
उन्होंने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा पास कर ली, जब महिलाओं के लिए ये मुश्किल था.
जॉइनिंग लेटर में शादी के बाद निलंबन की शर्त थी, लेकिन अन्ना ने इसे नजरअंदाज किया.
अन्ना ने अपने करियर में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ काम किया.
उन्होंने 1982 के एशियाई खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी संभाली और सफलता पाई.
वो केंद्र सरकार में सचिव बनने वाली पहली मलयाली महिला थीं.
अन्ना ने मुंबई में भारत के पहले कम्प्यूटरीकृत बंदरगाह, न्हावा शेवा का निर्माण करवाया. 1989 में भारत सरकार ने उनकी सेवाओं के लिए उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया.
Thanks For Reading!
Next: ये है दुनिया की सबसे पुरानी और रहस्यमयी झील, अंदर दफन है 500 टन सोना