Cobra vs krait: कोबरा या करैत, किसका जहर ज्यादा खतरनाक होता है?
18 Mar, 2025
Shivendra Rai
कोबरा और करैत, दोनों भारत के सबसे जहरीले सांपों में से हैं. ये भारत में हर जगह पाए भी जाते हैं.
कोबरा और करैत दोनों में घातक न्यूरोटॉक्सिक विष होता है.
करैत का जहर कोबरा के जहर से ज्यादा खतरनाक होता है.
वैज्ञानिक मानते हैं कि करैत का जहर कोबरा के जहर से 15 गुना अधिक शक्तिशाली होता है.
कोबरा एक ही बार में अधिक मात्रा में विष छोड़ सकता है, इस मामले में यह करैत से आगे है.
कोबरा के जहर में न्यूरोटॉक्सिन होते हैं जो तंत्रिका तंत्र पर अटैक करता है. इससे मौत हो जाती है.
करैत के जहर में भी न्यूरोटॉक्सिन होते हैं जो नर्वस सिस्टम को बाधित कर देते हैं. इसके कारण हार्ट अटैक आता है.
करैत के काटने से दर्द नहीं होता, लोगों को कई बार पता ही नहीं चलता. इसलिए यह ज्यादा खतरनाक होता है.
कोबरा के काटने से दर्द होता है और लकवे के स्थिति हो जाती है. इससे सांप के काटने का पता चल जाता है. (सभी तस्वीरें एआई की मदद से बनाई गई हैं.)
Thanks For Reading!
Next: अंतरिक्ष में कैसे लगाते हैं दिन-रात का हिसाब? 90 मिनट का होता है 1 दिन!
Find Out More