भारत का नहीं है टमाटर, किस देश से और कैसे पहुंचा यहां?
18 Mar, 2025
Shivendra Rai
टमाटर या टोमैटो आज एक प्रमुख भारतीय सब्जी है. टमाटर के बिना खाने की कल्पना करना भी मुश्किल है.
टमाटर भारत का नहीं है. ये एक लंबी यात्रा करके कई देशों से घूमते हुए भारत पहुंचा है.
टमाटर को भारत में लाने वाले पुर्तगाली थे. इससे पहले स्पेन के लोगों ने इसे अमेरिका पहुंचाया.
लाल-लाल टमाटर को देखकर इटली के लोगों ने इसे 'सोने का सेब' कहा.
टमाटर से दुनिया को परिचित कराने का श्रेय महान नाविक और खोजकर्ता क्रिस्टोफर कोलंबस को दिया जाता है.
लगभग ढाई हजार साल पहले से टमाटर को दुनिया में उगाया जा रहा है. हालांकि यह टमाटर की जंगली प्रजाति थी.
बाद में वैज्ञानिकों ने टमाटर पर काफी प्रयोग किए. इसमें कई बदलाव आ चुके हैं. आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि टमाटर एक फल है न कि सब्जी.
Thanks For Reading!
Next: टेक्नोलॉजी के मामले में कौन सा देश दुनिया में सबसे आगे है?
Find Out More