अंतरिक्ष में कैसे लगाते हैं दिन-रात का हिसाब? 90 मिनट का होता है 1 दिन! 

18 Mar, 2025

Gaurav Barar

करीब नौ महीने अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की वापसी हो रही है.

वे अब तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रहीं, जहां अंतरिक्ष यात्री रिसर्च के लिए जाते हैं. 

ये धरती से 403 किमी ऊपर है और 28,163 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के चक्कर लगाता है.

इसलिए यहां 24 घंटे में 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त होता है.

स्पेस स्टेशन में एक दिन महज 90 मिनट का होता है.

स्पेस स्टेशन पर धरती के दिन और रात का पता UTC (Coordinated Universal Time) से लगाया जाता है.

यूटीसी समय का वैश्विक मानक है. एस्ट्रोनॉट्स 45 मिनट अंधेरे और 45 मिनट उजाले में रहते हैं.

स्पेस स्टेशन में अधिकतम 13 लोग कुछ दिन रह सकते हैं. खाना पैक होता है. इसे गर्म करके खाते हैं.

स्पेस स्टेशन में पानी रीसाइक्लिंग से मिलता है.

Thanks For Reading!

Next: इंसानों की तरह बात कर लेते हैं ये 5 पक्षी. जानिए इनके नाम

Find Out More