कितना सोना और कैश लेकर दूसरे देश जा सकते हैं भारत? क्या कहता है नियम?

11 Mar, 2025

Azhar Naim

विदेश में सस्ता सोना मिलने पर लोग वहां से सोना भारत लेकर आने की कोशिश करते हैं. लेकिन इस दौरान उनको कई समस्याओं का समना करना पड़ता है.

कई लोगों को नहीं मालूम होता है कि भारत से फ्लाइट में विदेश सोना और कैश ले जाने के कुछ अहम नियम हैं. इन नियमों का उल्लंघन करने पर सजा मिलती है.

डोमेस्टिक फ्लाइट से भारत के अंदर यात्रा करने पर सोने को लेकर कोई नियम तय नहीं है.

बहुत ज्यादा सोने की मात्रा होने पर CISF और इनकम टैक्स वाले पूछताछ कर सकते हैं.

अगर आपके पास 500 ग्राम से ज्यादा सोना है, तो उसके लिए सही खरीद बिल का होना बहुत जरूरी है.

भारत से विदेश सोना ले जाते समय यह ध्यान रखें कि हर देश के कस्टम नियम अलग होते हैं.

अगर आप विदेश जा रहे हैं, तो उस देश के सीमा शुल्क (कस्टम) नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है, वरना सोना जब्त किया जा सकता है

कैश की बात करें तो डोमेस्टिक फ्लाइट में 50,000 रुपये ज्यादा का कैश होने पर आपको इसका सोर्स बताना पड़ेगा.

सही सोर्स नहीं बताने पर इसे जब्त कर लिया जाएगा.

अगर भारत से विदेश कैश लेकर जाना है तो कोई भी भारतीय यात्री 2.5 लाख रुपये तक फॉरेन करेंसी लेकर जा सकता है. अगर इससे ज्यादा ले जाना है तो RBI से परमिशन लेनी पड़ेगी. ( Images: Pexels)

Thanks For Reading!

Next: अंग्रेजों के रहमोकरम पर जीने को हुआ मजबूर था ये मुगल बादशाह

Find Out More