ये है दुनिया का सबसे 'बुजुर्ग' पहाड़, उम्र में हिमालय से लाखों साल पुराना
13 Mar, 2025
Shivendra Rai
भारत में एक पर्वत श्रृंखला ऐसी भी है जो न केवल देश की बल्कि दुनिया के सबसे पुराने पर्वतों में से एक है.
इसका नाम है अरावली पर्वत, ये पर्वत श्रृंखला मुख्यतः भारत के राजस्थान में स्थित है.
यह पर्वत श्रृंखला राजस्थान को उत्तर से दक्षिण दो भागों में बाँटती है.
अरावली पर्वत श्रृंखला की कुल लंबाई गुजरात से दिल्ली तक 692 किलोमीटर है.
अरावली पर्वत श्रृंखला का लगभग 80% विस्तार राजस्थान में है.
अरावली की औसत ऊँचाई लगभग 930 मीटर है. इसकी दक्षिण की ऊंचाई व चौड़ाई सर्वाधिक है.
यह बाना, लूनी, साखी एवं साबरमती जैसी नदियों का उदगम स्थल भी है.
इसकी उत्पत्ति प्रिकेंबियन युग (45000 लाख वर्ष पूर्व ) में हुई. अरावली पर्वत श्रंखला की अनुमानित आयु 570 मिलियन वर्ष है.
दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन रायसीना की पहाड़ी पर बना हुआ है, जो अरावली पर्वत श्रंखला का ही भाग है. (सभी तस्वीरें एआई की मदद से बनाई गई हैं)
Thanks For Reading!
Next: मॉरीशस में कौन-कौन सी भाषाएं बाली जाती हैं? कुछ भाषाएं भारत की भी
Find Out More