आंतों को स्वस्थ रखने, पेट को डिटॉक्स करने का ये है बेस्ट तरीका

18 Jul, 2025

Shivendra Rai

स्वस्थ आंतें पाचन को बेहतर बनाती हैं. इससे ऊर्जा स्तर और प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा मिलता है.

आंतों को स्वस्थ रखने का पहला कदम है फाइबर युक्त आहार.

फल, सब्जियां, साबुत अनाज और फलियां जैसे खाद्य पदार्थ मल त्याग को नियमित करते हैं.

सेब, गाजर, पालक, चुकंदर और ओट्स फाइबर के अच्छे स्रोत हैं.

रोजाना 25-30 ग्राम फाइबर का सेवन करने का लक्ष्य रखें.

दही, छाछ और फर्मेंटेड फूड (जैसे किमची) अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं जो आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं.

आंतों की सफाई के लिए कुछ प्राकृतिक पेय प्रभावी हो सकते हैं.

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीना पाचन को ठीक करता है.

अदरक की चाय या सेब का सिरका भी आंतों को साफ करने में सहायक है.

इनका उपयोग सीमित मात्रा में करें और किसी विशेषज्ञ से सलाह लें.

Thanks For Reading!

Next: ये आम गलतियां अनजाने में बढ़ा देती हैं वजन

Find Out More