हर सुबह पिएं इस हरी सब्जी का जूस, कभी नहीं जाना पड़ेगा डॉक्टर के पास!  

26 Jul, 2025

Gaurav Barar

लौकी को आमतौर पर हल्की सब्जी के रूप में खाया जाता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका जूस भी आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है?

लौकी में भरपूर मात्रा में पानी, फाइबर, विटामिन C और B, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं,

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप इसे अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना लेते हैं, तो आपको कुछ ही हफ्तों में इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगते हैं,

अगर आप अपने शरीर से टॉक्सिन्स यानी विषैले तत्वों को बाहर निकालना चाहते हैं, तो लौकी का जूस एक बेहतरीन नेचुरल विकल्प है.

इसके अलावा, जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए भी लौकी का जूस बेहद फायदेमंद हो सकता है.

जिन लोगों को बार-बार कब्ज, गैस या एसिडिटी की समस्या होती है, उनके लिए लौकी का जूस एक असरदार घरेलू उपाय बन सकता है.

हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से जूझ रहे लोगों को भी लौकी के जूस को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए.

लौकी का जूस कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में प्रभावी माना गया है.

दिल की बीमारियों से बचाव में यह एक नेचुरल उपाय हो सकता है.

हालांकि, इसे हमेशा ताजा और सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए और किसी भी नई डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं. सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें. इंडिया.कॉम किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

Thanks For Reading!

Next: बच्चों के Mosquito Cream सेफ है या नहीं? डॉक्टर से जानें

Find Out More