सिर्फ मीठा खाने से ही नहीं, इन चीजों से भी बढ़ता है डायबटीज!
27 Jan, 2025
Gaurav Barar
डायबिटीज एक ऐसी समस्या है जो आज के समय में तेजी से बढ़ रही है.
ये माना जाता है कि मीठा खाना डायबिटीज का मुख्य कारण है,
लेकिन इसके अलावा भी कई चीजें हैं जो इस समस्या को बढ़ा सकती हैं.
शुगर की समस्या आपके लाइफस्टाइल से भी बढ़ती है.
शुगर का लेवल बिना मिठा खाए गलत दिनचर्या अपनाने से भी बढ़ सकता है.
जंक फूड का अधिक सेवन डायबिटीज का एक बड़ा कारण है.
फास्ट फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और फ्राइड चीजें लंबे समय तक खाने से ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है.
घंटों तक एक ही जगह बैठे रहना और एक्सरसाइज की कमी से ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है.
इसके अलावा नींद की कमी भी डायबिटीज के खतरे को बढ़ाती है.
लगातार तनाव और मानसिक दबाव शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन के स्तर को बढ़ाता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है.
अगर परिवार में डायबिटीज का इतिहास है, तो इसका असर आपकी सेहत पर भी हो सकता है.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Thanks For Reading!
Next: किस हार्मोन की कमी से बढ़ जाता है डायबिटीज का खतरा?