आंखों में ड्राइनेंस क्यों होता है? जानिए कैसे करें बचाव
25 Oct, 2025
Rishabh Kumar
आँखों में ड्राइनेस नमी की कमी है, जिससे आँखें सूखी, जलन भरी और असहज महसूस होती हैं, यह आम समस्या है.
लंबे समय तक स्क्रीन देखना या AC में रहना मुख्य कारण है, साथ ही धूल-धूप और प्रदूषण भी हैं.
40 साल से अधिक उम्र के लोग, कॉन्टैक्ट लेंस पहनने वाले और हॉर्मोनल बदलाव वाली महिलाएँ ज्यादा प्रभावित होती हैं.
स्क्रीन टाइम से पलकें झपकाना कम हो जाता है; पानी की कमी, नींद पूरी न होना और प्रदूषण भी बड़े कारण हैं.
कुछ दवाएं जैसे एंटीहिस्टामिन और धूम्रपान भी आँसू बनाने की प्रक्रिया को प्रभावित करते हैं, जिससे ड्राइनेस बढ़ती है.
सूखी आँखों के मुख्य लक्षण हैं जलन, खुजली, लालपन, चुभन और धुंधलापन महसूस होना, जो बढ़ सकता है.
बचाव के लिए हर 20 मिनट बाद स्क्रीन से नजरें हटाएँ, बार-बार पलकें झपकाएँ, और पानी खूब पिएं.
धूप-धूल से बचने के लिए चश्मा पहनें, धूम्रपान छोड़ें, और डॉक्टर की सलाह से आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें.
Thanks For Reading!
Next: फेफड़ों में जमी गंदगी निकाल देगा ये काढ़ा
Find Out More