वजन घटाने के लिए जिम में पहले कार्डियो करें या भारी से शुरुआत?
21 Aug, 2025
Shivendra Rai
मोटापे से परेशान लोग वजन घटाने के लिए अक्सर जिम का सहारा लेते हैं.
जिम जाने वाले इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि पहले कार्डियों करना बेहतर है भारी वजन उठाना.
वेट लॉस और वर्कआउट से जुड़े इस मुश्किल सवाल का जवाब एक स्टडी से मिला है.
चीन में बीजिंग में कैपिटल यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स में इसे लेकर शोध किया गया.
स्टडी में पता चला कि जिम में पहले भारी वजन उठाने से शुरुआत करने वाले लोगों ने तेजी से वेट लॉस किया.
खास तौर पर आंतरिक अंगों के चारों ओर की खतरनाक चर्बी हटाने के मामले में भारी वजन उठाने से शुरुआत करना फायदेमंद रहा.
निष्कर्षों से पता चला कि एरोबिक व्यायाम से पहले किए जाने वाले स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से चर्बी तेजी से गलती है.
व्यायाम का क्रम फैट लॉस की प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कारक है.
भारी वजन के साथ व्यायम की शुरुआत करने वाले लोगों की वसा में तेज कमी देखी गई.
डिस्क्लेमर- ये चिकित्सकीय राय नहीं है. किसी भी तरह के परामर्श के लिए विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Thanks For Reading!
Next: शिशु को कितने महीने तक पीना चाहिए मां का दूध?
Find Out More