हल्दी का पानी या टरमरिक मिल्क...क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?
28 Sep, 2025
Rishabh Kumar
हम में से बहुत से लोग होते हैं जो इसको लेकर सवाल करते हैं सेहत के लिए हल्दी का पानी या हल्दी वाला दूध कौन सा ज्यादा फायदेमंद है, इस स्टोरी में हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं.
हल्दी वाला दूध बच्चों से बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद है, घाव भरने में मदद करता है.
हल्दी में करक्यूमिन कंपाउंड होता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मदद करता है.
दूध या पानी में हल्दी मिलाकर पीना लाभकारी है, लेकिन शरीर पर अलग-अलग असर दिखता है.
हल्दी वाला दूध रात में पीना नींद में सुधार करता है और इम्यूनिटी मजबूत बनाता है.
हल्दी वाला पानी वजन घटाने और बॉडी डिटॉक्स के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
हल्दी में मौजूद करक्यूमिन दिल की बीमारी, ब्रेन सेल डेवलपमेंट और जोड़ों के लिए फायदेमंद है.
हल्दी का पानी मॉर्निंग में खाली पेट लेना चाहिए, कच्ची हल्दी या पिसी हल्दी इस्तेमाल करें. हल्दी वाला दूध हड्डियों, मसल्स, नींद और स्ट्रेस कम करने के साथ शरीर को पोषण देता है. (Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)
Thanks For Reading!
Next: बार-बार घुटने का दर्द करना किस बीमारी के लक्षण हैं? जानें