दूध से ज्यादा कैल्शियम और केले से अधिक पोटैशियम मिलेगा इस सब्जी में

23 Oct, 2025

Shivendra Rai

सहजन को ड्रमस्टिक या मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है.

सहजन में अन्य सब्जियों और फलों की तुलना में कई गुना अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं.

मोरिंगा में संतरे की तुलना में सात गुना अधिक विटामिन सी पाया जाता है.

सहजन में गाजर से चार गुना अधिक विटामिन ए पाया जाता है.

सहजन में दूध से ज्यादा कैल्शियम और केले से अधिक पोटैशियम होता है.

पूरी दुनिया में सहजन 'मिरेकल ट्री' के नाम से भी जाना जाता है.

सहजन की त्तियां, फलियां, फूल, बीज और छाल सभी किसी न किसी औषधीय गुण से भरपूर हैं.

सहजन में एंटी-कैंसर गुण भी पाए जाते हैं. यह शरीर को एनर्जी देने और थकान दूर करने में भी कारगर है.

इसमें मौजूद विटामिन बी6 मस्तिष्क को सक्रिय रखने और मानसिक स्वास्थ्य सुधारने में भी सहायक है.

डिस्क्लेमर- प्रस्तुत जानकारी केवल जागरूकता के उद्देश्य से है. यह किसी भी प्रकार की चिकित्सा सलाह, निदान, या उपचार का विकल्प नहीं है. स्वास्थ्य संबंधी किसी भी निर्णय से पहले कृपया किसी योग्य चिकित्सक या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से परामर्श लें.

Thanks For Reading!

Next: क्या होता है चिकनपॉक्स? जिसके केरल में बढ़ रहे हैं मामले

Find Out More