शीशम के पत्तों का काढ़ा पीने से क्या होता है?

22 Jan, 2025

Shivendra Rai

शीशम के पत्ते का काढ़ा आपको कई बीमारियों से मुक्ति दिला सकता है.

शीशम में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं.

सुजाक रोग यानी गोनोरिया में शीशम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है.

गोनोरिया एक यौन संचारित रोग है. शीशम के पत्तों में मौजूद प्राकृतिक गुण इससे होने वाले संक्रमण से लड़ते हैं.

शीशम के पत्ते त्वचा संबंधी समस्याओं में भी बेहद कारगर हैं.

त्वचा संबंधित समस्याओं से परेशान लोग यदि शीशम के पत्ते चबाएं तो लाभ मिलेगा.

पेट से जुड़ी समस्याओं में शीशम के पत्ते का काढ़ा बेहद कारगर है. यह पेट की जलन को कम करता है.

शीशम के पत्तों को उबालकर आप इसका काढ़ा बना सकते हैं. ध्यान रहे कि 25 मिली से ज्यादा काढ़ा एक बार में नहीं पीना चाहिए.

(डिस्क्लेमर- यह चिकित्सकीय राय नहीं है. यह सूचना सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है. सभी तस्वीरें एआई की मदद से बनाई गई हैं.)

Thanks For Reading!

Next: कितना कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है खतरे की घंटी? देखें पूरा चार्ट

Find Out More