शरीर में खून की कमी दूर करेगा ये ड्राई फ्रूट, बढ़ाएगा हीमोग्लोबिन!

23 Nov, 2024

Gaurav Barar

हीमोग्लोबिन कम होने पर शरीर में खून कम हो जाता है.

लंबे समय तक ऐसा होने से शरीर में थकान, कमजोरी, एनर्जी में कमी महसूस होने लगती है.

खून की कमी दूर करने के लिए किशमिश खाना काफी फायदेमंद माना जाता है. 

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए किशमिश को भिगोकर खाना चाहिए.

भीगी हुई किशमिश खाने से आयरन की कमी दूर होती है. इससे पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर मिलता है.

करीब 20-25 किशमिश को धोकर 1 कप साफ पानी में भिगो दें.

सुबह उठकर पहले किशमिश का पानी पी लें. उसके बाद भीगी हुई किशमिश को चबाकर खा लें.

भीगी हुई किशमिश खाने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इससे सीजनल बीमारियों को दूर किया जा सकता है.

जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है उन्हें भी रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए.

हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को रोजाना भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए ये फायदेमंद है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. (Image source- freepik)

Thanks For Reading!

Next: इन सब्जियों में होता है दिमाग में घुसने वाला कीड़ा टेपवर्म

Find Out More