कितना कोलेस्ट्रॉल लेवल होता है खतरे की घंटी? देखें पूरा चार्ट
22 Jan, 2025
Gaurav Barar
हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बड़ा कारण बन रहा है.
हमारे शरीर में 2 तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल.
कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में एक तरह का चिपचिपा और मोम जैसा पदार्थ होता है.
जब खून में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है तो ये खून की धमनियों में जमने लगता है.
डॉक्टर की मानें तो बैड कोलेस्ट्रॉल 100 mg/dL से अगर कम है तो ये नॉर्मल है.
अगर ये 130 mg/dL या उससे ज्यादा है तो इसे बॉर्डर लाइन माना जाता है.
जब यही लेवल 160 mg/dL से भी ऊपर चला जाता है तो खतरनाक हो जाता है.
वहीं गुड कोलेस्ट्रॉल 60 mg/dL या इससे ज्यादा हो तो ये नॉर्मल है.
40 mg/dL से कम है तो इसे बहुत लो माना जाता है. इससे हार्ट हेल्थ पर असर पड़ सकता है.
दोनों कोलेस्ट्रॉल का टोटल 200 mg/dL या इससे कम होना चाहिए. इसे नॉर्मल रेंज माना जाता है.
अगर कोलेस्ट्रॉल 240 mg/dL है तो ये आपके लिए बॉर्डर लाइन है. 240 से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल को खतरनाक माना जाता है.
शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल 190 mg/dL से ऊपर हो तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Thanks For Reading!
Next: पेट की झूलती चर्बी गायब कर देगी किशमिश, कब और कैसे करें सेवन?