प्रोटीन की कमी होने पर दिखने लगते हैं ये 5 लक्षण..हो जाएं सावधान

05 Oct, 2025

Archi Tiwari

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व है. यह मांसपेशियों, त्वचा, बालों और हड्डियों के निर्माण में मदद करता है.

अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए, तो कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

अगर आप हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं या छोटे-छोटे काम करने में भी कमजोरी लगती है, तो यह प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है.

प्रोटीन की कमी से शरीर में सूजन, खासकर पैरों और टखनों में, देखी जा सकती है.

अगर आप बार-बार कुछ खाने का मन करते हैं, खासकर मीठी चीजें, तो यह प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है.

अगर आपको बार-बार सर्दी, खांसी या अन्य बीमारियां हो रही हैं, तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है.

अगर आपके बाल पतले हो रहे हैं, झड़ रहे हैं या त्वचा रूखी और बेजान दिख रही है, तो यह प्रोटीन की कमी का लक्षण हो सकता है.

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में दाल, बीन्स, अंडे, दूध, पनीर, मछली, मांस, और नट्स शामिल करें.

Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. (Images: Pinterest)

Thanks For Reading!

Next: बदलते मौसम में हो सकते हैं फ्लू के शिकार? जानें कैसे करें बचाव

Find Out More