वजन को बढ़ाने और घटाने दोनों में काम आता है ये ड्राईफ्रूट
08 Dec, 2025
Shivendra Rai
सर्दियों में गर्मी, ताकत और क्वालिटी प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी होता है.
ये तीनों चीजें मूंगफली में मिल जाती हैं. सर्दियों में मूंगफली औषधि की तरह काम करती है.
मूंगफली सर्दियों में शरीर को लाभ देने वाला सस्ता, सरल और अत्यंत पौष्टिक सुपरफूड है.
मूंगफली वात दोष को संतुलित रखती है. हड्डियों और मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करती है.
मूंगफली हृदय के लिए लाभकारी है. ये कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करती है और सूजन कम करती है.
मूंगफली में विटामिन ई और मोनोअनसैचुरेटेड वसा होती है जो दिल को मजबूत बनाती है.
मूंगफली बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है. मूंगफली शुगर के मरीजों के लिए भी अच्छी होती है.
मूंगफली वजन को बढ़ाने और घटाने दोनों में सहायक होती है. इसमें हाई प्रोटीन और अच्छा फैट होता है.
इसका सेवन सीमित मात्रा और सही समय पर किया जाए तो ये वजन को कम करने में भी सहायक होती है.
Thanks For Reading!
Next: सर्दियों में रात को एक गिलास दूध क्यों है जरूरी? जानें फायदे
Find Out More