पनीर खाने के फायदों के बारे में तो ज्यादातर लोगों को पता ही होगा.
आपको पनीर खाने के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में भी बताते हैं.
लो ब्लड प्रेशर में अक्सर पोषक तत्वों से भरपूर पनीर खाने की सलाह दी जाती है.
लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो आपको पनीर नहीं खाना चाहिए वरना आपकी ये समस्या बढ़ सकती है.
इसके अलावा अगर आप जरूरत से ज्यादा पनीर खाएंगे, तो आपको दस्त की समस्या भी हो सकती है.
फूड पॉइजनिंग के मरीज को पनीर को अपने डाइट प्लान में शामिल करने से बचना चाहिए.
पेट से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को सोच-समझकर ही पनीर को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए.
डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है तो पनीर खाने की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
फैट युक्त पनीर को ज्यादा मात्रा में कंज्यूम करने से दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
Thanks For Reading!
Next: कुछ लोगों को क्यों आता है हद से ज्यादा पसीना?