नसों में क्यों जमने लगता है बैड कोलेस्ट्रॉल? कैसे होगा कम

12 Feb, 2025

Gaurav Barar

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक, हाई ब्लडप्रेशर और ओबेसिटी जैसे समस्याएं हो सकती हैं.

आपको बताते हैं कि किन वजहों से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और उसे कंट्रोल करने के घरेलू उपाय क्या हैं?

खराब खानपान- बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के पीछे मुख्य वजह आपका खराब खानपान है.

अगर आप डाइट में लाल फैटी मांस, मक्खन, पनीर, केक, घी का सेवन ज़्यादा करते हैं तो इस वजह से शरीर में फैट और बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है.

जेनेटिक वजहें- आपके परिवार में पहले से हाई कोलेस्ट्रॉल की हिस्ट्री रही है तो यह भी आपके लिए भी चिंता का विषय है.

तनाव- जब लोग तनाव में होते हैं तो स्मोकिंग, शराब और फैटी खाने का सेवन करते हैं. ये कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने का कारण बनता है.

लहसुन में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है. रोजाना लहसुन की दो कलियां छीलकर खाना सबसे अच्छा घरेलू इलाज है.

ओट्स में खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर में 5 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है.

खट्टे फलों में ऐसे घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को रक्त प्रवाह में जाने से रोकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Thanks For Reading!

Next: Vitamin B12 की कमी होने पर हाथ-पैरों में दिखाई देते हैं ये 2 लक्षण

Find Out More