सेकेंड हैंड स्मोकिंग भी होती है हमारे शरीर के लिए सिगरेट पीने जितनी घातक, जानें कैसे?

27 Jan, 2025

Archi Tiwari

आप भले ही सिगरेट ना पीते हों, मगर अगर आप उस धुएं के आसपास भी हैं, तो ये आपके लिए उतना ही नुकसानदायक हो सकता है.

सेकेंड हैंड स्मोकिंग या पैसिव स्मोकिंग का मतलब होता है कि सिगरेट का धुंआ आपके पास वातावरण में फैलकर आ रहा हो.

ये धुंआ आपके शरीर को उतना ही प्रभावित करता है, जितना सिगरेट पीना.

सेकेंड हैंड स्मोकिंग से आपकी सांस की नली में जलन होगी.

सेकेंड हैंड स्मोकिंग आपके शरीर में मौजूद रसायन, ह्रदय और नसों को नुकसान पहुंचाते हैं.

इससे आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

स्मोकिंग ना करना बेहद अच्छी बात है. मगर पैसिव स्मोकिंग से भी आप जितना हो सके, उतना दूरी बनाएं.

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. इसे केवल सुझाव के तौर पर लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Thanks For Reading!

Next: सिर्फ मीठा खाने से ही नहीं, इन चीजों से भी बढ़ता है डायबटीज!

Find Out More